कालीनाग महिला मंडल ने फहराया तिरंगा, गांव गूंजा देशभक्ति के नारों से
गुशैनी/बंजार (परस राम भारती): अखण्ड भारत दर्पण न्यूज
भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत नोहन्डा के काऊंचा गांव में भी यह राष्ट्रीय पर्व सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की तीर्थन रेंज के प्रवेश द्वार पर बसे इस छोटे से सुंदर गांव में कालीनाग महिला मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस का सादा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तिन्दर युवक मंडल के प्रधान रोशन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ रूप सिंह, चरण चौहान, पवन सूर्यवंशी, पुने राम और सतपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महिला मंडल की प्रधान दीपा देवी, सचिव भीमा देवी, उपप्रधान बिंद्रा देवी सहित मीना देवी, समयलता, रीना देवी, सीता देवी, चंद्रा देवी, नारा देवी, भगा देवी, जयवंती देवी, मंजू व शकुंतला देवी सहित अन्य महिलाओं ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
ध्वजारोहण के साथ ही गांव “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना व्याप्त रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोशन लाल ने सभी ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के प्रति सम्मान तथा आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में देवता लक्ष्मी नारायण काऊंचा के कारदार गोपाल ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दूरदराज के गांवों में इस प्रकार सादगी से लेकिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस यह दर्शाता है कि आज भी लोगों के मन में भारतीय संविधान के प्रति गहरा सम्मान और देशभक्ति की भावना जीवित है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

