अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें गुरुपर्व के उपलक्ष में जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में 15/01/2026 को प्रभात फेरी आरंभ की गई जो निरंतर 29/01/2026 तक चलेगी।
हर साल कि तरह इस साल भी पहली प्रभात फेरी सरदार मंगल सिंह के गृह पर जो कि श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा की प्रभात फेरी व बड़ा सेईपुर जालंधर द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का स्वागत सरदार मंगल सिंह व उनके परिवार सोहन सिंह, मोहन सिंह, बलदेव सिंह तथा पूरे परिवार द्वारा पुष्प वर्षा से किया गया।
इस शुभ अवसर पर सरदार मंगल सिंह के गृह पर श्री सुखमणि साहिब जी के जाप करवाए गए और गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह, गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी, गायक अमान अली खान, प्रेम पाल नानी, निर्मल जट व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा सरदार मंगल सिंह व उनके परिवार को गुरुपर्व की बधाई दी गई।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सेवादारों द्वारा सरदार मंगल सिंह व उनके परिवार को सन्मनित किया गया। सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद आई हुई संगत को गुरु का लंगर चाय के साथ वितरित किया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.