मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रतापगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व चौपाल का आयोजन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, January 24, 2026

    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रतापगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व चौपाल का आयोजन

     विपिन ओझा संवाददाता 

    अखंड भारत दर्पण न्यूज 

    प्रतापगढ़।

    “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत आज सदर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, सदर बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं मनरेगा से संबंधित महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एसआईआर जिला कोऑर्डिनेटर रामशिरोमणि वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की।


    बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्तमान सरकार मनरेगा को कमजोर करने की साजिश कर रही है और मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में पूरी तरह बहाल करना कांग्रेस की प्रमुख मांग है।


    इस अवसर पर मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि मनरेगा कानून मजदूरों का वैधानिक एवं संवैधानिक अधिकार है। वीवी ग्राम जी कानून को तत्काल रद्द किया जाए तथा मनरेगा को पूर्ण रूप से बहाल कर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों की आवाज़ को सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएगी और गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाएगी।


    कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता मासूम हैदर ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए भाजपा चुनाव आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पौने तीन करोड़ मतदाताओं के नाम एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार है।

    कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी संवैधानिक अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट ऋषिराम वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।