अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन
Posts

सड़क सुरक्षा नियम के तहत ककीरा स्कूल के बच्चों के द्वारा रैली निकालते हुए







 जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में आज 30 जनवरी 2026 को रोड सेफ्टी क्लब के विद्यार्थियों और अध्यापकों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।रैली को पाठशाला की कार्यवाही प्रधानाचार्य अंजली विशिष्ट जी ने स्कूल के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय प्रांगण से होकर ककीरा बाज़ार से होते हुए टैक्सी स्टैंड तक निकाली गई ।विद्यार्थियों ने स्लोगन बोलकर,पोस्टर दिखा कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में लोगो को जागरूक किया ।मुख्यतः विद्यार्थियों के द्वारा सड़क में आने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियम के तहत पैंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। ओर और साथ में टू व्हीलर चलाने वाले वहां चार लोगों को अपने टू व्हीलर गाड़ियां चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया तथा वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हमें क्या क्या सावधानियाँ वर्तनी चाहिए उसके बारे में संक्षिप्त से जानकारियां दी।

Post a Comment