अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 18/01/2026 को चौथी प्रभात फेरी आरंभ की गई।
जिस का स्वागत स्वर्गवासी श्री धनपत राय वासी निवि आबादी मोहल्ला संतखपुरा जालंधर के पूरे परिवार द्वारा अपने गृह पर किया गया।
प्रभात फेरी में गायक अमान अली खान, प्रेम पाल नानी, निर्मल जट ,निर्मल जट के बेटे , नीवी आबादी से सोहन लाल के बेटे जंगी व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर गुरु घर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना द्वारा स्वर्गवासी श्री धनपत राय के बड़े बेटे ईश्वर दयाल उनकी बड़ी बहु और उनके छोटे बेटे सुरिंदर पाल को गुरु घर की बख्शीश दे कर सम्मानित किया गया।
स्वर्गवासी श्री धनपत राय के परिवार द्वारा सरदार मंगल सिंह, सरदार गुरनाम सिंह ,गुरु घर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना, गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी व बाबा झंडिया वाला पीर से आए सोनू बाबा जी को सम्मानित किया गया।
सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत आई हुई संगत को चाय के साथ गुलाब जामुन व ब्रेड पकौड़े वितरित किए गए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.