Monday, January 19, 2026
प्रभात फेरी का किया गया स्वागत व सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का हुआ गुणगान।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 19/01/2026 को पांचवीं प्रभात फेरी आरंभ की गई जिस का स्वागत स्वर्ग- वासी श्री हरविलास निवासी निवि आबादी संतखपुरा मोहल्ला जालंधर के पूरे परिवार सतपाल सत्ती , विजय कुमार, अवतार कुमार तारी व उनकी बहुओं द्वारा अपने गृह पर पुष्प वर्षा से किया गया।
प्रभात फेरी में गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी, गायक अमान अली खान, प्रेम पाल नानी, निर्मल जट , गायक दीपक व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर गुरु घर के मुख्य सेवादार धर्मपाल बोना द्वारा स्वर्गवासी श्री हरविलास के बड़े बेटे सतपाल सत्ती को गुरु घर की बख्शीश दे कर सम्मानित किया गया। सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत आई हुई संगत को चाय के साथ भुजिया बदाना वितरित किया गया।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment