कुल्लू | 27 जनवरी
जिला कुल्लू में लगातार खराब मौसम के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 28 जनवरी 2026 को बंजार, कुल्लू और मनाली उपमंडलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बीते 48 घंटों के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा और बर्फबारी से भूस्खलन एवं सड़क अवरोध की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), शिमला की चेतावनी के अनुसार आगामी घंटों में पुनः वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
उपमंडल अधिकारी (ना.) बंजार, कुल्लू एवं मनाली से प्राप्त रिपोर्टों और अनुशंसाओं के आधार पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार इन तीनों उपमंडलों में स्थित सभी सरकारी व निजी विद्यालय, डीआईईटी, आंगनवाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज 28 जनवरी को बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
