विपिन ओझा
प्रतापगढ़, उत्तर
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में मऊहार एवं भंगवा गांव में चौपालों का आयोजन किया गया। मऊहार में कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव मो. दिलशाद ने किया, जबकि भंगवा गांव में शहीद शिव बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष मो. सब्बीर के नेतृत्व में चौपाल आयोजित हुई।
चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को नए-नए प्रयोगों के जरिए कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की देन है, जिसे समाप्त करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
वक्ताओं ने कहा कि आज किसान खाद की किल्लत और कर्ज से परेशान हैं, आम जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं को धीरे-धीरे खत्म कर रही है।
मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा एवं जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा अधिनियम वर्ष 2005 में पारित हुआ था और 2006 में इसे लागू किया गया। वर्ष 2008 में इसका विस्तार पूरे देश में हुआ, जिससे ग्रामीण परिवारों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिली। इस योजना को कमजोर करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
जिला सचिव मो. दिलशाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, नगर सचिव अरबाज आलम, राम कुमार पटेल, रामगोपाल, जय सिंह, मो. इस्तियाक, हासिम अली, संगीता विश्वकर्मा, सोना देवी, बबिता, शीला, सरिता, अनिता, परमिला, सुनीता विश्वकर्मा, पुनीत प्रजापति, करिश्मा गौतम, पप्पू, हाफिज अली, मो. इरफान, नीता देवी, राम खेलावन, माताफेर गौतम, पार्वती पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.