अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 24/01/2026 को दसवीं प्रभात फेरी का शुभ आरंभ जयकारा जो बोले सो निर्भय सतगुरु रविदास महाराज जी की जय के साथ जयकारा लगा कर किया गया।
प्रभात फेरी में गायक अमान अली खान, निर्मल जट, रोहित (निर्मल जट का बेटा) व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
आज की प्रभात फेरी का स्वागत स्वर्गवासी श्री साधु सिंह के परिवार द्वारा किया गया।
सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद गुरु घर के ग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह जी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत आई हुई संगत को चाय वितरित की गई।
Best Digital Marketing Services – Click Here