पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुंदरनगर पुलिस की टीम ने अलसू चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही पंजाब नंबर की महिंद्रा पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी जिला मोगा, पंजाब और रामपाल निवासी तहसील जगराओं, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
इस संबंध में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.