कुल्लू जिले के काईस क्षेत्र की राउगी पंचायत में अवैध कब्जे की निशानदेही के दौरान पटवारी और कानूनगो पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी BDC नग्गर खंड के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान के बाद तेज की गई।
घटना 16 जनवरी की है, जब खेख राम ठाकुर और उसके रिश्तेदारों ने सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया। इस हमले में पटवारी भोप सिंह के सिर, बाजू और टांग में गंभीर चोटें आईं, जबकि कानूनगो और एक पुलिस कर्मी को हल्की चोटें लगीं। घायल पटवारी का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जारी है।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि मुख्य आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर, पटवारी-कानूनगो संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद संघ ने संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.