डी०पी ० रावत
आनी (कुल्लू)।
आनी क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र में 1 फरवरी 2026 से चूड़धार बॉक्सिंग अकादमी, आनी में शुरु की जा रही है। इस अकादमी के माध्यम से युवाओं को बॉक्सिंग का आधुनिक, पेशेवर एवं अनुशासित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अकादमी का संचालन एनआईएस क्वालिफाइड कोच प्रताप सिंह ठाकुर द्वारा किया जाएगा। यहां स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण की सुविधा लड़के और लड़कियों दोनों के लिए उपलब्ध रहेगी।
अकादमी का मुख्य उद्देश्य आनी क्षेत्र की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही दिशा देना तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
इच्छुक विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे 1 जनवरी 2026 से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें —
मोबाइल : 70186-34217, 62304-45338
Best Digital Marketing Services – Click Here
