शराब के नशे में धूत होकर चंबा शहर में हुड़दंग मचाना मांगा पड़ा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 30, 2026

    शराब के नशे में धूत होकर चंबा शहर में हुड़दंग मचाना मांगा पड़ा

     चंबा /-शराब के नशे में धुत्त होकर चम्बा शहर में हुड़दंग मचाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे सिटी चौकी पहुंचाया। उसका धारा 114 के तहत चालान किया गया। इसके बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। अब शुक्रवार को डीएसपी के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वीरवार को सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में टैक्सी स्टैंड के पास हुड़दंग मचा रहा था व कपड़े उतारकर नंगा हो गया था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में पता चला कि वह जल शक्ति विभाग में बतौर चौकीदार कार्यरत है। पुलिस टीम उसे शहरी चौकी ले गई। इसके बाद उसका मेडिकल काॅलेज चम्बा में मेडिकल करवाया गया। वहीं उसके परिजनों को सूचित किया। बाद में व्यक्ति को परिजनों के हवाले कर दिया है।


    उधर, जल शक्ति विभाग के एसडीओ प्रवीण ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है, लेकिन बुधवार को नाइट ड्यूटी होने के कारण वीरवार को संबंधित कर्मचारी अवकाश पर था। वहीं एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने पर धारा 114 के तहत चालान किया गया


    है।

    No comments:

    Post a Comment