जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के समोट में बस हादसा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 22, 2026

    जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के समोट में बस हादसा

     [22/01, 16:57] Bhushan Gurung: *हिमाचल में एक और बस हादसा, यात्रियाें में मची चीख-पुकार*


    चम्बा/भटियात: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में जिला चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समोट कस्बे में पेश आया है, जहां वीरवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहां समोट-ददरियाडा रूट पर चलने वाली एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह करीब 9 बजे की है। निजी बस समोट कस्बे के टैक्सी स्टैंड के समीप चौक पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस दूसरी बस की सवारियों का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बस का चालक अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। तभी अचानक बस न्यूट्रल हो गई और ढलान होने के कारण अपने आप सरकने लगी।

    बस में उस समय करीब एक दर्जन सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही बस ने रेंगना शुरू किया ताे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। सवारियां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बस सड़क पर करीब 30 से 40 मीटर तक सीधे सरकते हुए वहां मौजूद प्राकृतिक जल स्रोत के समीप खाई में जा गिरी। 

    हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने खाई में उतरकर बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, हादसे के कारण घबराए और हल्की चोट महसूस कर


    रहे।