अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में आज 25/01/2026 को ग्यारहवीं प्रभात फेरी का शुभ आरंभ सरदार मदन लाल द्वारा जयकारा कांशी वाले दा बोल सच्चे दरबार की जय के साथ जयकारा लगा कर किया गया। प्रभात फेरी में गायक अमान अली खान, सरदार मदन लाल, रोहित (निर्मल जट का बेटा), दीपक (निर्मल जट का बेटा), स्वर्गवासी श्री सोहन लाल के बेटे जंगी, गुरु घर की प्रेमी बच्ची जिस का नाम गुरु जी आप जानीजान ने व अन्य द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया।
आज की प्रभात फेरी का स्वागत गोपाल नगर में श्री गुरु रविदास मंदिर पर संगत द्वारा पुष्प वर्षा करके किया गया। इस प्रभात फेरी में सतगुरु निर्मल दास जी जोड़े वाले द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा के गुणगान के बाद उपरांत आई हुई संगत को पुरिया आलू छोले का लंगर चाय के साथ वितरित किया गया। प्रभात फेरी की समाप्ति पर गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की आरती गाई गई। कमलजीत शीमार द्वारा जयकारा जोड़े गंढण वाले दा बोल सच्चे दरबार की जय के साथ जयकारा लगा कर प्रभात फेरी की समाप्ति की गई।
Best Digital Marketing Services – Click Here