अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

सेंट सोल्जर कॉलेज को-एजुकेशन में निकाली गई वोटर अवेयरनैंस जागरूकता रैली।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : ‘माई भारत जालंधर’ विभाग व काॅलेज एडमिनिस्ट्रेशन द्रारा नए युवक वोटर सम्मानित।
काॅलेज डायरैक्टर वीणा दादा व प्रिं. डाॅ. मनजीत कौर की दिशा निर्देशों अनुसार ‘माई भारत जालंधर’ के अधीन वोटर अवेयरनैस संबंधी वर्कशॉप व जागरूकता रैली निकाली गई।
काॅलेज डायरैक्टर वीणा दादा द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा गया कि समाज में निष्पक्ष व निस्वार्थ कार्यकर्ता को चुनने की ताकत केवल आपकी वोट ही रखती है, जिसका सही इस्तेमाल करना समाज व देश के हर नागरिक का कर्तव्य व जिम्मेदारी है। 
काॅलेज प्रि. डॉ. मनजीत कौर द्वारा कहा गया कि डॉ. भीम राव आम्बेड़कर ने हमें वोट का अधिकार दिलाया। जिस कारण हम अपनी इच्छा से वोट दौरान अपने मनपसंदी योग्य व्यकित को चुन सकते हैं। 
माई भारत जालंधर के डायरैक्टर रशमीत कौर द्वारा नौजवानों को समाज प्रति अपनी जिम्मेदारीयों को समझाने व निभाते हेतु इमानदारी से अपनी कीमती वोट बनाने व ढालने पर विशेष तौर पर जागरूक किया गया। 
हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब जालंधर के अध्यक्ष रोहित भाटिया व पूनम भाटुिया बतौर महिमान पहुंचे जिन्होंने वोटिंग दौरान स्कूल के हैड वोय व ऑल राऊंडर बैस्ट स्डूडैंट के चुने गए सफर से लेकर माई एफ.एम. रेडिओ जिओ दिल के आ‌वार्ड 2013 से सम्मानित होने के सफर के बारे में नौजवानों को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि वोट के बिना हमारा समाज व देश बिन बात्ती के दिया है। वोट करने से ही हर जगह उजाला है जो हमारा मानवअधिकार भी है। 
वर्कशाप दौरान कालेज के नए वोटरों का विशेष तौर पर सम्मान भी किया गया व एन. एस. एस. इंचार्ज लैक्चरार रेखा की अगुवाई में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके माई भारत जालंधर के सहायक आफिसर जालंधर कुलविंदर कुमार, गौरव कुमार, वाईस प्रि. परमजीत कौर व अन्य टीचर भी उपस्थित रहे।

Post a Comment