अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

प्रतापगढ़ में इंदिरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साधा सरकार पर निशाना

 विपिन ओझा 

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का प्रतापगढ़ बॉर्डर से ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में फतनपुर, गौरा, रानीगंज, पृथ्वीगंज व कटरा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी व खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बुके, माला, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारे और संघर्ष की भावना विकसित करता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि मौजूदा सरकार खेल और खिलाड़ियों दोनों की उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार केवल घोषणाएं करती है, जबकि जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा। कांग्रेस सत्ता में आने पर खेल नीति को मजबूत कर हर जिले में खेल संसाधनों का विकास करेगी।

उन्होंने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट प्रकरण और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए सरकार पर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के अपमान का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं कौशांबी जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता सामाजिक एकता और युवाओं को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, खिलाड़ी, आयोजक समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बशीर पहलवान, डॉ. प्रशांत देव शुक्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नारायण पति त्रिपाठी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, रवि भूषण सिंह, मासूम हैदर, राम शिरोमणि वर्मा, इम्तियाज भवानी, प्रशांत सिंह प्रिंस, सुनीता पटेल, योगेश यादव, नफीस खान, शुभम मिश्रा, सुरेश सरोज, राजेंद्र वर्मा, डॉ. दीपक शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment