Friday, January 9, 2026
नशे के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का करारा वार, 05 शराब तस्कर गिरफ्तार।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : एस. एस.पी. प्रमेंद्र सिंह डोबाल (IPS) हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा गया है कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एस.एस.पी. प्रमेंद्र सिंह डोबाल (IPS) हरिद्वार पुलिस के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान में लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रातों-रात शराब माफिया के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए, हरिद्वार पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 05 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के सौदागरों के लिए कोई जगह नहीं है।
हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम पता :-
1. पिनवा पुत्र स्व0 बलदेवा, निवासी ग्राम पीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
2. सुखवीर सिंह पुत्र ताराचंद, निवासी इस्माइलपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
3. प्रदीप पुत्र किशन, निवासी केहड़ा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
4. गौतम पुत्र लाखन सिंह, निवासी केहड़ा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
5. फुरकान पुत्र स्व0 शरीफ, निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी, नियर अली चौक, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी :-
40 लीटर अवैध कच्ची शराब।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment