शुक्राना यात्रा में हंगामा, ईट-रोड़े चले, मंदिर परिसर में मची खलबली। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Breaking News

    Monday, August 3, 2026

    शुक्राना यात्रा में हंगामा, ईट-रोड़े चले, मंदिर परिसर में मची खलबली।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत पंजाब/जालंधर (कमलजीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : जालंधर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में दो अगस्त दिन रविवार शाम को आम आदमी पार्टी (AAP) के हलका इंचार्ज व मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा में उस समय खलबली मच गई जब दो गुटों की आपस में हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो गुटों के सदस्य आमने- सामने आ गए, जिनमें बहस के बाद हाथापाई हुई।

    इस खलबली के दौरान मेयर विनीत धीर को सिद्धपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला गया इसके बाद फिर दोनों गुट एक-दूसरे के ऊपर ईट-रोड़े बरसाने लगे। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने से कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना भी मिली है।
    जालंधर के मेयर विनीत धीर को आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके बाद वह रविवार दो अगस्त को हलके में शुक्राना यात्रा निकल रहे थे। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। 

    मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नार्थ हलके की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्त के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे तथा नॉर्थ हलके के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ नॉर्थ हलके की नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ हलके से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

    इस शुक्राना यात्रा में आम आदमी पार्टी के (AAP) के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमूतपाल, पार्षद अश्वनी अग्रवाल, पार्षद राजेश ठाकुर, पार्षद दीपक शारदा, राम नगर से गौरव बंगड़, शहर के विभिन्न वाडीं के पार्षदों सहित पार्टी की बड़ी संख्या में नेतृत्व टीम और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    जालंधर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने की घटना के बाद पुलिस का बयान भी सामने आया है।

    No comments:

    Post a Comment