Sunday, April 5, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
बालोतरा: लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर सख्त कार्रवाई, JCB जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर चालक फरार
बालोतरा: लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर सख्त कार्रवाई, JCB जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर चालक फरार
लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, JCB जब्त; 2 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर चालक फरार
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी)जिले की समदड़ी थाना पुलिस ने लूणी नदी में चल रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार सिलोर गांव के पास लूणी नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी। वहां एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन से बजरी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपना नाम मनीष खान निवासी जसोड़ों की बेरी गिड़ा बताया। आरोपी ने अवैध खनन कर बजरी ट्रैक्टर में भरवाने की बात स्वीकार की।
इसी दौरान ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर बजरी खाली कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन जब्त कर आरोपी मनीष खान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी प्रेमसिंह निवासी सिलोर को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
6 मामले दर्ज हैं प्रेमसिंह पर
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी प्रेमसिंह के खिलाफ वर्ष 2013 से अब तक समदड़ी और कल्याणपुर थानों में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में 6 मामले दर्ज हैं।
अवैध खनन पर चल रहा विशेष अभियान
जिला पुलिस अधीक्षक रमेश (आईपीएस) ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment