दो अगस्त को निकलेगी भव्य 'शुक्राना यात्रा' : मेयर विनीत धीर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Breaking News

    Saturday, August 1, 2026

    दो अगस्त को निकलेगी भव्य 'शुक्राना यात्रा' : मेयर विनीत धीर

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत पंजाब/जालंधर (कमलजीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज बनने के शुभ अवसर पर मेयर विनीत धीर द्वारा रविवार, दो अगस्त 2026 को भव्य 'शुक्राना यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। मेयर विनीत धीर यात्रा के दौरान जालंधर नोर्थ के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेंगे तथा क्षेत्र की सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना मांगेगे।

    कार्यक्रम के अनुसार शुक्राना यात्रा के दौरान शुभारंभ दो अगस्त को शाम पांच बजे श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के साथ करेंगे। इसके बाद शाम छे बजे गुरुद्वारा सिंह सभा, प्रीत नगर में नतमस्तक होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, इसके उपरांत शाम 6:30 बजे श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तथा गुरुद्वारा सोढल छावनी में नतमस्तक होकर शुक्राना अदा किया जाएगा।

    इस शुभ अवसर पर मेयर विनीत धीर द्वारा जालंधर नॉर्थ के समस्त निवासियों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस शुक्राना यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और क्षेत्र की खुशहाली की भावना को समर्पित रहेगी।

    No comments:

    Post a Comment