अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर में मकर सक्रांति का पावन पर्व मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्री सुखमणि साहिब जी के जाप करवाए गए और गुरु घर में गुरुवाणी कीर्तनग्रंथि ज्ञानी सुरिंदर सिंह द्वारा किया गया और श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सेवादार व गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया गया। श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सेवादार व गायक कृष्ण गोपाल मैप्पी व धर्मपाल बोना द्वारा मकर सक्रांति के पावन पर्व की बधाई दी गई और बताया गया कि सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में 15/01/2026 से प्रभात फेरी आरंभ की जा रही है। उन्होंने मोहल्ला निवासियों से बिनती की कि गुरु घर में जो उसारी का काम चल रहा है उसमें ज्यादा से ज्यादा योगदान दे वह प्रभात फेरी में समय पर पहुंचे। इस शुभ अवसर पर श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा के सभी सेवादार और मोहल्ला निवासी भारी संख्या में मौजूद थे।
Wednesday, January 14, 2026
मकर सक्रांति का पावन पर्व मनाया गया।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.