दलाश में उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी का कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्लाबोल—‘व्यवस्था पतन’ के खिलाफ बदलो-बदलाओ का आह्वान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, January 8, 2026

    दलाश में उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी का कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्लाबोल—‘व्यवस्था पतन’ के खिलाफ बदलो-बदलाओ का आह्वान

     


    आनी,8 जनवरी

    डी० पी० रावत

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ 

    भारतीय जनता पार्टी दलाश मंडल द्वारा आज “व्यवस्था पतन—प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बदलो-बदलाओ, भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” अभियान के तहत विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। दलाश में उमड़ा यह अपार जनसैलाब साफ संकेत दे रहा है कि जनता का सब्र टूट चुका है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है।



    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता आज त्रस्त है। व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम आदमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब परिवर्तन की चाह सिर्फ आवाज नहीं रही, बल्कि यह जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है।



    विधायक लोकेंद्र कुमार ने दो टूक कहा कि जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। रैली में उमड़े जनसमूह का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं, बुजुर्गों के लिए सम्मान नहीं, महिलाओं के लिए सुरक्षा नहीं और किसानों-व्यापारियों के लिए राहत नहीं—यही इस सरकार की पहचान बन चुकी है।



    उन्होंने आगे कहा कि आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता भ्रष्ट, नाकाम, युवा-विरोधी, महिला-विरोधी और तानाशाही रवैये वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। दलाश की यह रैली बदलाव की दस्तक है और यह साफ कर रही है कि प्रदेश में अब नई दिशा और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।



    रैली के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भारी मौजूदगी ने इसे जनाक्रोश का प्रतीक बना दिया।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.