आनी की सड़कों की बदहाली ने रोकी रफ़्तार: HRTC बस संचालन प्रभावित, 10 रूट पूरी तरह बंद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 2, 2025

    आनी की सड़कों की बदहाली ने रोकी रफ़्तार: HRTC बस संचालन प्रभावित, 10 रूट पूरी तरह बंद।

    अड्डा प्रभारी संदीप बोले—सड़कें कहने को बहाल, ज़मीनी हक़ीक़त बेहद खस्ताहाल; सवारियों व बसों की सुरक्षा पर मंडरा रहा ख़तरा



    आनी, 2दिसंबर 2025

    डी० पी० रावत,

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

    हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के बाह्य सिराज क्षेत्र आनी की सड़कों की खस्ता हालत से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

    आनी बस अड्डा प्रभारी संदीप ने ABD न्यूज़ से बातचीत में बताया कि “आपदा के बाद अधिकांश सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने कागज़ों में बहाल तो कर दिया है, लेकिन ज़मीनी सच्चाई बिल्कुल विपरीत है।”

    उन्होंने कहा कि आनी उपमंडल में लगभग सभी सड़कों पर गहरे गड्ढे मौजूद हैं, कई स्थानों पर सड़कें अत्यंत संकरी हो चुकी हैं और कई जगह पास देने के लिए सुरक्षित स्थान भी नहीं बचे।

    ऐसी स्थिति में बसों का नियमित संचालन न केवल निगम बल्कि यात्रियों के लिए भी जोखिम भरा है।

    अड्डा प्रभारी ने लोक निर्माण विभाग से तुरंत सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और संकरे पासिंग प्वाइंट्स को चौड़ा करने की मांग की है, ताकि बसें सुरक्षित रूप से चल सकें।

    उन्होंने बताया कि कुछ बसों को अब भी केवल आधे रूट तक ही चलाया जा रहा है, जबकि कई रूट पूरी तरह स्थगित हैं।


     पूरी तरह बंद 10 प्रमुख रूट


    दलाश–लुहरी वाया शुश कश्मीरी,

    लुहरी–आनी वाया कांडागई चवाई,

    आनी–बांशा–आनी,

    आनी–टिप्पर–आनी,

    आनी–कुटवा–आनी,

    आनी–पनेऊ–आनी वाया रोपा,

    आनी–बिशल वाया ठंडा पानी,

    आनी–करशाला,

    आनी–रामपुर वाया तलूना,

    आनी–शिगान वाया पन्नखड़,

    आनी–नावीधार आदि रूटों पर सेवाएं ठप हैं।


     आधे रूट तक चल रही बसें


    आनी–जाबो,

    आनी–टिक्करी दल वाया चवाई,

    आनी–बलेहड़ वाया लोट,

    आनी–रिवाड़ी वाया टिप्पल,

    आनी–करशाला–खैनवी कैंची,

    आनी–जाबो वाया कराणा,

    आनी–दलाश वाया  कंडागई,

    आनी–शरशाह वाया ऊरटू-दुराह,

    आनी–बांशा–खैनवी कैंची,

    चंडीगढ़–जाबो वाया रोपा,

    आनी–टिप्पर–कंडूगाड,

    आनी–पोखरी वाया थाच–सिन्वी आदि रूट सिन्वी तक संचालित हैं।


     बस सेवाओं की वर्तमान स्थिति

    पूरी तरह बंद रूट:11

    पूरे रूट बहाल: 29

    आधे रूट तक सेवाएं: 20

    कुल संचालित रूट: 60

    अड्डा प्रभारी संदीप ने कहा कि जैसे ही सभी सड़कें सुरक्षित रूप से बहाल होंगी, निगम फिर सभी रूट पूरी तरह शुरू कर देगा।

    ABD न्यूज़ ने  अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बाह्य सिराज मण्डल निरमण्ड से मोबाइल कॉल  द्वारा इस मामले में उनका पक्ष जानना चाहा; मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.