एन.एस.एस. स्वयंसेवक विशाल का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, December 18, 2025

    एन.एस.एस. स्वयंसेवक विशाल का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

     महेंद्र पालसरा 

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़ 

    17 दिसंबर 2025,शैंशर


    सैंज घाटी के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के स्वयंसेवक विशाल का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन होना विद्यालय, क्षेत्र एवं एन.एस.एस. इकाई के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि विशाल की कड़ी मेहनत, अनुशासन, सेवा-भावना और समर्पण का परिणाम है।

    एन.एस.एस. के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विशाल ने अपने आचरण और कार्यों से न केवल स्वयं को सिद्ध किया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।


    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुभाष भारद्वाज ने विशाल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विशाल आगे भी इसी लगन और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे।

    विद्यालय परिवार, एन.एस.एस. इकाई एवं समस्त स्टाफ ने विशाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.