अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तानी सैन्य दमन के खिलाफ आवाज उठा रहे बलूच एक्टिविस्टों और 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' (निर्वासित सरकार) द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बलूची दस्तार' देने का बड़ा ऐलान किया गया है। बलूचिस्तान नेता मीर यार बलूच ने इस ऐतिहासिक घोषणा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान भारत और बलूच राष्ट्र के बीच सदियों पुराने भाईचारे, विश्वास और अटूट मित्रता को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।
बलूच समुदाय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2016 को लाल किले की प्राचीर से बलूचिस्तान के लोगों के संघर्ष का उल्लेख किए जाने को एक निर्णायक मोड़ मानता है, जिसने उनके अधिकारों की मांग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। 'बलूची दस्तार' एक पारंपरिक पवित्र पगड़ी है, जो केवल उन महान हस्तियों को भेंट की जाती है जिन्होंने बलूच राष्ट्र के दुख और उनके न्यायोचित अधिकारों के लिए मजबूती के से साथ खड़ा होना दिखाया हो। बलूच नेतृत्व द्वारा इस सम्मान के माध्यम से भारत के 1.4 अरब नागरिकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि 2026 का यह वर्ष कूटनीति, रक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में दोनों के संबंधों को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.