डीo पी o रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़
24 दिसंबर 2028, आनी
हिंदू सम्मेलन समिति आनी के तत्वावधान में 25 दिसंबर 2025 को हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11 बजे से मेला मैदान आनी में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आमजन की सहभागिता रहने की संभावना है।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रताप, प्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। वे अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विचार व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम आनी मंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय संस्कृति, मूल्यबोध और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों को परिवार व मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया है।
सम्मेलन के उपरांत भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम का निर्देशन हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9805125001 व 8278810797 पर संपर्क किया जा सकता है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.