पुलिस ने दबोचा मोबाइल फोन स्नैचर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, December 22, 2025

    पुलिस ने दबोचा मोबाइल फोन स्नैचर।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : एस. एस.पी. हरिद्वार पुलिस प्रमेंद्र सिंह डोबाल (IPS) हरिद्वार पुलिस के दिशा निर्देश पर लगातार हरिद्वार पुलिस की पेट्रोलिंग रंग ला रही है। इसी दौरान मोटरसाइकिल से फोन छीनने वाले संदिग्ध को हरिद्वार पुलिस द्वारा गश्त के दौरान दबोचा गया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर जेब से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

    हरिद्वार पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि फोन प्रिंस पाइप कंपनी के पास से छीना गया था। हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है, अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

    हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध का नाम व पता :-

    रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

    हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध से बरामदगी :- 

    1. एक मोबाइल फोन - ओप्पो कंपनी।

    2. एक अदद मोटरसाइकिल- यामाहा कंपनी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.