बशावल: धर्म सिंह चौहान को भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, December 18, 2025

    बशावल: धर्म सिंह चौहान को भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया आभार

    डी पी रावत 

     अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 

    आनी उपमंडल के तहत भारतीय जनता पार्टी ग्राम केंद्र बशावल के अध्यक्ष पद पर एक बार पुनः नियुक्त किए जाने पर धर्म सिंह चौहान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विधायक आनी विधानसभा क्षेत्र लोकेंद्र कुमार , पूर्व एपीएमसी चेयरमैन एवं वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री अमर ठाकुर, भाजपा आनी मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर सहित समस्त भाजपा शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद किया।



    धर्म सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः इस जिम्मेदारी के योग्य समझा, इसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने एक बार फिर सभी का दिल की गहराइयों से अभिनंदन और धन्यवाद व्यक्त किया।



    उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी सत्यनिष्ठा, निष्ठा, निस्वार्थ भाव और ईमानदारी से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.