सुन तो मैं बाप बेटे ने तेज हथियार से किया हमला जान से मारने की दी धमकी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, December 21, 2025

    सुन तो मैं बाप बेटे ने तेज हथियार से किया हमला जान से मारने की दी धमकी

     [21/12, 08:26] Bhushan Gurung: ABD News ब्यूरो  चंबा /- सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी*


    चंबा:सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस को दी गई शिकायत में हरनाम सिंह पुत्र कर्ण देव सिंह निवासी गांव रियाणी डाकघर गरनोटा तहसील सिहुंता जिला चम्बा ने बताया कि 18 दिसम्बर को शाम को करीब 7 बजे वह रियाणी रोड पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दाैरान यशवंत सिंह व उसका बेटा अभय दोनों सड़क पर आ गए और उसका रास्ता रोक लिया।

    इस दौरान दोनों ने उसके साथ मारपीट की तथा उन दोनों में से किसी एक ने मेरी गर्दन पर किसी तेज हथियार से बार किया है, जिससे गर्दन पर पिछली तरफ चोट आई है। इसके अलावा दोनों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आराेपियाें ने उसके साथ गाली-गलौच भी किया है। उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि घायल का मेडिकल करवाकर मामले की जांच की जा रही है। हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.