उपायुक्त कुल्लू ने चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट कलैहली का किया निरीक्षण, सुविधाओं की समीक्षा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, December 17, 2025

    उपायुक्त कुल्लू ने चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट कलैहली का किया निरीक्षण, सुविधाओं की समीक्षा

     डी पी रावत 

     अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 


    उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बुधवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) कलैहली का निरीक्षण कर संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।



    उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, आवासीय कक्ष, रसोईघर, शौचालय व स्नानगृह सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



    इसके पश्चात उपायुक्त ने बिहाली स्थित निर्माणाधीन चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट भवन के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए आगामी सत्र से संस्थान को कार्यात्मक बनाने पर बल दिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा बच्चों के लिए आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।


    निरीक्षण के दौरान एसडीएम पंकज शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल, बीडीओ मोहित गुप्ता सहित बाल विकास एवं परियोजना विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.