अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : नया साल 2026 आने वाला है और यह लोगों के लिए कैसा रहेगा इस बारे में आचार्य दीपक अरोड़ा द्वारा बताया गया कि 2026 साल 2,0,2,6 अर्थात नंबर 1 का साल है। इस साल के प्रधान ग्रह सूर्य देव रहेंगे और सूर्य देव की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह साल उनके लिए बहुत लकी आ रहा है जिनकी डेट ऑफ बर्थ (जन्म तिथि) 1,10,19,28 है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी और तरक्की होगी।
एस्ट्रो दीपक अरोड़ा द्वारा बताया गया कि साल 2026 में सूर्य देव की कृपा सभी राशियों पर बनी रहेगी सूर्य सभी ग्रहों को ऊर्जा देता है , यह सबसे बड़ा ग्रह है इसको सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। उन्होंने बताया की जो जातक इस साल में सुबह प्रातः काल सूर्य उदय से पूर्व उठता है उसे सूर्य देव की कृपा (आशीष) प्राप्त होती है, धन , करियर, आर्थिक मजबूती और नौकरी में तरक्की आय में वृद्धि के शुभ संकेत इस साल मिलेंगे।
आचार्य दीपक अरोड़ा बताते है कि इस साल विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है , प्रेम जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और कुछ राशियों के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं।
वैदिक ज्योतिषी के अनुसार सूर्य देव का गोचर 2026 में सूर्य देव मकर राशि में 14 जनवरी 2026 को प्रवेश करेंगे और कुंभ राशि में 13 फरवरी 2026 को प्रवेश करेंगे उसके पश्चात सूर्य देव मीन राशि में 15 मार्च 2026 को प्रवेश करेंगे सूर्य देव मेष राशि में 14 अप्रैल 2026 को प्रवेश करेंगे और सूर्य देव का प्रवेश वृषभ राशि में 15 मई 2026 को होगा सूर्य देव मिथुन राशि में 15 जून 2026 को प्रवेश करेंगे और कर्क राशि में 16 जुलाई 2026 को प्रवेश करेंगे सूर्य देव सिंह राशि में 17 अगस्त 2026 को प्रवेश करेंगे और कन्या राशि में 17 सितंबर 2026 को प्रवेश करेंगे और तुला राशि में सूर्य देव का प्रवेश 17 अक्टूबर 2026 को होगा और वृश्चिक राशि में 16 नवंबर 2026 में होगा सूर्य धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2026 को करेंगे।
आचार्य दीपक अरोड़ा द्वारा बताया गया, जब सूर्य देव किसी राशि में राशि परिवर्तन करते हैं गुड़ और गेहूं का दान पिंगलवाडे में देना शुभ रहेगा । प्रतिदिन सूर्य देव को जल देने से सूर्य का अच्छा फल मिलेगा। अंधों की सेवा करने से सूर्य देव अच्छे फल देते हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.