डी. पी. रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़
2 दिसंबर 2025, निथर
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) निरमण्ड द्वारा आदेश जारी हुए हैं कि निथर–झल्ली मार्ग पर सी.सी. पेवमेंट कार्य के चलते अगले दस दिनों तक आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
पूर्व बीडीसी सदस्य निथर जय सुख का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य निश्चित रूप से आवश्यक है, परंतु इतने लंबे समय तक पूर्ण प्रतिबंध व्यावहारिक नहीं है। उनके अनुसार कुछ कार्यों के लिए लोग वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं, लेकिन कई अनिवार्य सेवाएँ इसी मार्ग पर निर्भर हैं।
दूध आपूर्ति ठप होने का खतरा
झल्ली से ऊपर स्थित ढमाह, केउड़ी, तांदी–ए, तांदी–बी, चंथवा व पूरी कुठेड पंचायत की लगभग पाँच मिल्क सोसायटी रोजाना दूध अभिशीतन केंद्र निथर भेजती हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि:“पूर्ण प्रतिबंध में यह दूध निथर कैसे पहुँचेगा?”
बीमारों की आवाजाही पर संकट
लोगों ने चिंता जताई कि यदि रात में कोई बीमार पड़ जाए, तो अस्पताल तक पहुँचने का कोई सुगम मार्ग उपलब्ध नहीं रहेगा। इससे जीवन रक्षक सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य की अपील
पूर्व बीडीसी मैंबर का कहना है—“निसंदेह काम होना चाहिए, मगर धरातल पर कई गंभीर समस्याएँ दिख रही हैं। उन्होंने SDM निरमंड से आग्रह किया है कि आपने जो आदेश जारी किए है, उन पर पुनर्विचार कर कोई व्यवहारिक समाधान अवश्य खोजा जाए। पैदल मार्ग के अलावा कोई बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जाए।”
पूर्व बीडीसी मैंबर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि विकास कार्य जारी रहे, परंतु इतनी बड़ी आबादी की आवश्यकताओं को देखते हुए दूध आपूर्ति व मरीजों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.