डी. पी रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़
विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत खन्नी और बटाला में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राष्ट्रीय वॉटरशेड महोत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। पंचायत भवन खन्नी में हुए इस कार्यक्रम में पारंपरिक रीति–रिवाज़, स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण सहभागिता ने माहौल को उत्सवमय बनाया।
कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी विद्या चौहान ने पंचायत बटाला में टैंक व सिंचाई पाइप लाइन बिशलई तथा खन्नी पंचायत में भी सिंचाई टैंक व पाइप लाइन का विधिवत भूमि पूजन किया। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से दोनों पंचायतों में जल–संचयन और सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई गई।
इसके साथ ही उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें थाच–मलेश्टी, डबार–पावी, चूईनाल–बगीचा सहित विभिन्न स्थानों पर नई कृषि सिंचाई लाइनों का उद्घाटन शामिल है। इन योजनाओं से सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। आजीविका कार्यक्रम के तहत विभिन्न मशीनरी का भी लोकार्पण किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों की आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।
महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने नारे लेखन, भाषण, कविता और समूह गान के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जल संग्रहण पर जनजागरूकता फैलाई।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विद्या चौहान, पंचायत निरीक्षक जोगिंदर पाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर गुनगुन कटोच, LSEO सुशीला कुमारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनेश शर्मा, ICRP अंजना पाल, गंगा, शिल्पा कटोच, प्रधान खन्नी डोलमा देवी, प्रधान बटाला रोशन लाल, पंचायत सचिव प्रताप सिंह, उप प्रधान दया राम, मान सिंह व अन्य पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण, कृषि सशक्तीकरण और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.