डी पी रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज
समृति जामवाल ने जीता स्वर्ण, अमन सिंह ने दिलाया कांस्य; कुलपति ने दी बधाई
जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और जज़्बे ने पूरे प्रदेश को गर्वित किया है।
200 मीटर दौड़ में एचपीयू की धाविका समृति जामवाल ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 100 मीटर स्पर्धा में भी समृति ने शानदार गति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
लॉन्ग जंप में अमन सिंह ने अपनी जोरदार 7.29 मीटर की छलांग से दर्शकों को प्रभावित किया और कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय की मेडल तालिका में अहम योगदान दिया।
एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने एथलीटों, कोचों और खेल विभाग को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर असाधारण प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी खेल सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।”
खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने खेलो इंडिया में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उपस्थिति को और अधिक मजबूत किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.