अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा भारत जालंधर द्वारा 07 सितम्बर 2025 को बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चलाए गए विशेष राहत अभियान के दौरान जालंधर जिले के शाहकोट ब्लॉक के थमुवाल, सिदपुर, रामपुर, पिपली गावों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं राशन सामग्री वितरित की गई।
जालंधर के प्रसिद्ध गायक दलविंदर दयालपुरी और हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया, हमसफर रैड रिबन क्लब की डायरेक्टर पूनम भाटिया, आंबेडकर सेवा दल के चेयरमैन अमरजीत सिद्धू, अध्यक्ष करनैल संतोखपुरी द्वारा इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए योगदान दिया गया। यह मानवीय सेवा अभियान न केवल तत्काल राहत प्रदान करने के लिए चलाया गया बल्कि दीर्घकालिक पुनर्वास प्रयासों में सामाजिक भागीदारी को भी दर्शाता है। मेरा भारत जालंधर द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया है कि आने वाले दिनों में हमारी टीम की ओर से यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.