सैंज घाटी के शैंशर कोठी के तुंग गांव से संबंध रखने वाले मनु ऋषि जी के मुख्य पालसरा आलम चंद ठाकुर का हाल ही में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से सैंज घाटी में शोक की लहर दौड़ गई।
आलम चंद पालसरा न केवल शैशर घाटी में सेब के बगीचे लगाने वाले पहले किसानों में से थे, बल्कि एक कुशल राजनीतिज्ञ और कुल्लवी नाटी के किंग के रूप में भी जाने जाते थे। उनके निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलने का तांता लगातार लगा हुआ है और दूर-दूर से लोग दुःख बांटने के लिए पहुंचे।
आलम चंद पालसरा पत्रकार मोहेंद्र के दादा थे। इस दुःख की घड़ी में पूर्व मंत्री सत्या प्रकाश ठाकुर ने शोक प्रकट किया और परिवार के साथ दुःख साझा किया।
आलम चंद ठाकुर अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटियाँ और छह पोते-पोतियों सहित एक विशाल परिवार छोड़ गए।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.