तस्वीर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला व हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व अन्य।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश (कमल जीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें राज्य में सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की जानकारी दी गई, साथ ही राज्य के लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाए जा रहे राहत और बहाली कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया।
मॉनसून से हुआ नुकसान :-
उन्होंने ने बताया कि इस मॉनसून सीजन में हिमाचल प्रदेश को लगभग 2400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह नुकसान मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों में हुआ है :-
* सड़कें और राजमार्ग
* पुल और फ्लाईओवर
* अन्य बुनियादी ढांचा
* राहत और पुनर्निर्माण कार्य।
उन्होंने ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा तत्काल आधार पर निम्नलिखित कार्य शुरू किए गए हैं :-
* क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत
* टूटे हुए पुलों का पुनर्निर्माण
* आपातकालीन यातायात व्यवस्था की बहाली
* प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक मार्गों का निर्माण।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला महोदय द्वारा इस गंभीर स्थिति को समझते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता के लिए पत्राचार करने का आश्वासन भी दिया गया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.