अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत (कमल जीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया पर साध्वी विष्णुप्रिया जी द्वारा ट्वीट कर यह कहा गया है कि नारी शक्ति वह अद्भुत ऊर्जा है, जो सृजन, पोषण और संरक्षण तीनों का आधार है। एक नारी केवल परिवार की धुरी नहीं होती, बल्कि समाज और राष्ट्र की रीढ़ भी होती है। उसके भीतर धैर्य, प्रेम और त्याग का अथाह सागर है। यही गुण उसे विशेष बनाते हैं। नारी शक्ति का अर्थ केवल शारीरिक सामर्थ्य नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान भी है।
जब नारी अपने अस्तित्व को पहचानती है और अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इतिहास गवाह है कि नारी शक्ति ने हर दौर में अपनी छाप छोड़ी है। रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गावती, मीरा, अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाओं ने दिखाया कि नारी किसी भी स्थिति में हार मानने वाली नहीं है। वह विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और बलिदान का उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा आज आवश्यकता है कि हम नारी शक्ति को केवल सम्मान ही न दें, बल्कि उसके अधिकारों और आत्म-सम्मान की रक्षा भी करें। जब नारी सशक्त होगी तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.