Wednesday, September 17, 2025
Home
पंजाब दर्पण
सेंट जोसेफ कॉन्वैंट स्कूल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हार्दिक सहायता प्रदान की गई।
सेंट जोसेफ कॉन्वैंट स्कूल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हार्दिक सहायता प्रदान की गई।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/अमृतसर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : एकजुटता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेंट जोसेफ कॉन्वैंट स्कूल द्वारा अमृतसर के घोनेवाल और माछीवाल गांवों में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की बल्कि सहानुभूति और आशा की एक लहर भी फैलाई। स्कूल द्वारा कुल 83 परिवारों को सहायता प्रदान करवाई गई और मानवीय मूल्यों के प्रति स्कूल की अटूट प्रतिबद्धता ने उनके जीवन को प्रभावित कर दिया। इस पुण्य पहल का नेतृत्व स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अर्चना, समाज सेवा क्लब और 15 समर्पित परिषद सदस्यों द्वारा किया गया।
उनके साथ सिस्टर तेरजाला, सिस्टर उदया और गुरमीत, रेखा कश्यप, कविता और कमलजीत सहित समर्पित शिक्षकों की एक टीम भी शामिल हुई, जिनकी उपस्थिति और प्रयासों द्वारा इस मिशन को और मजबूती प्रदान की गई। आगे बढ़कर स्कूल की हैड गर्ल हिया ने व्यक्तिगत रूप से पीड़ितों के घरों का दौरा किया, उनकी कहानियां सुनीं और उनके दुःख में शामिल हुईं। प्रभावित परिवारों के धैर्य और कृतज्ञता से प्रभावित होकर, स्कूल समुदाय ने जरूरत पड़ने पर मदद जारी रखने का संकल्प लिया। दयालुता का यह कार्य सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के उन मूल्यों का प्रमाण है जिन्हें वह मानता है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment