रामपुर बुशहर: 7साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में 70 साल के बुजुर्ग को पांच साल की जेल, जुर्माना भी लगाया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, September 24, 2025

    रामपुर बुशहर: 7साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में 70 साल के बुजुर्ग को पांच साल की जेल, जुर्माना भी लगाया

     


    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर के पॉक्सो कोर्ट ने एक संगीन मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को 5 साल की सजा और 2 हजार का जुर्माना लगाया है। आरोपी किन्नौर जिले के टापरी के चगांव गांव का रहने वाला है। घटना 11 मार्च 2024 की है।


    टॉफी का लालच देकर की अश्लील हरकत


    जानकारी के अनुसार उस दिन 7 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे।  बच्ची जब पानी लेने घर के पीछे नलके की तरफ गई, तब आरोपी बलकु राम ने उसे टॉफी का लालच देकर एकांत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं।


    व्यक्ति ने छत से बनाया वीडियो


    इस दौरान एक व्यक्ति ने मकान की छत से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। उसने शोर मचाया, जिससे आरोपी वहां से भाग गया। व्यक्ति ने यह वीडियो बच्ची के माता-पिता को दिखाया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


    दोनों पक्षों की दलीलों पर कोर्ट का फैसला


    मामले में कोर्ट ने 17 गवाहों के बयान दर्ज किए। बचाव पक्ष का भी एक साक्ष्य सुना गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।

    No comments:

    Post a Comment