स्कूल से घर लौट रहा था शिक्षक, नदी पार करते हादसे का शिकार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, September 11, 2025

    स्कूल से घर लौट रहा था शिक्षक, नदी पार करते हादसे का शिकार

     


    पांवटा साहिब उपमंडल के सतौन क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गिरि नदी को पार करते समय एक निजी स्कूल का अध्यापक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।


    जानकारी के अनुसार, रूप लाल (36) पुत्र मुन्नु राम निवासी ठक्कर गवाना केवीएन स्कूल चांदनी में अध्यापक थे। ड्यूटी पूरी कर वह अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे गिरि नदी को पार करते समय अचानक पानी का तेज बहाव आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रूप लाल को आखिरी बार सडयार क्षेत्र में बहते हुए देखा गया।


    घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया। सतौन पुल पर गोताखोरों की टीम भी तैनात कर दी गई है। हालांकि देर रात तक लापता अध्यापक का कोई सुराग नहीं लग पाया।


    उधर, पुलिस थाना पुरूवाला के एसएचओ राजेश पाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है और अध्यापक की तलाश जारी है।


    No comments:

    Post a Comment