अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

बालोतरा में SIR-2026 अंतिम मतदाता सूची जारी 2.31% वृद्धि, कुल 7,82,865 मतदाता राजनीतिक दलों को सॉफ्ट-हार्ड कॉपी वितरित

बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026अन्तिम मतदान सूची का प्रकाशन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दी विस्तृत जानकारी 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को घोषित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत 4 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण पूरा होने के बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें बालोतरा जिले में कुल 7,82,865 मतदाता दर्ज थे। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में दी।दावे-आपत्तियों की प्रक्रियाउन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। इस दौरान बालोतरा जिले में 21,387 फॉर्म-6/6ए, 2,682 फॉर्म-7 तथा फॉर्म-8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इनकी सूचियां फॉर्म 9, 10, 11, 11ए एवं 11बी में तैयार कर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कीं तथा मान्यता प्राप्त दलों के साथ साझा कीं। ये सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहीं।अंतिम सूची का प्रकाशनआज सभी पूर्व एवं नये दावे-आपत्तियों का निस्तारण कर 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। प्रारूप सूची के 7,65,222 मतदाताओं में 2.31 प्रतिशत वृद्धि दर्ज कर कुल संख्या 7,82,865 हो गई। इनमें पुरुष 4,15,073, महिला 3,67,790 एवं ट्रांसजेण्डर 2 मतदाता शामिल हैं। राजनीतिक दलों को सभी विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची (फोटो रहित सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी) निःशुल्क प्रदान की गई।ऑनलाइन उपलब्धता एवं अपील प्रक्रियाअंतिम सूची https://election.rajasthan.gov.in एवं https://voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। कोई भी मतदाता EPIC सर्च से नाम जांच सकता है। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए फॉर्म 6, 7, 8 ECINet ऐप/वोटर्स पोर्टल या बीएलओ से संपर्क करें। अपील के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 एवं नियम 23, 27 के तहत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट को 15 दिनों में, द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 30 दिनों में करें। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment