Friday, February 27, 2026
Home
पंजाब दर्पण
लिटल फलावर स्कूल की एन.एस.एस. युनिट द्वारा हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब सहित मातृ भाषा पंजाबी मार्च में लिया गया भाग।
लिटल फलावर स्कूल की एन.एस.एस. युनिट द्वारा हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब सहित मातृ भाषा पंजाबी मार्च में लिया गया भाग।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज 26 फरवरी पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस को समर्पित पंजाबी जागृती मंच, सैर सपाटा व सभ्याचारक मामलें विभाग के सलाहकार दीपक बाली के अधीन शहर में प्रभावशाली जागरूकता मार्च में शहर के कई स्कलों, कॉलजों, इंस्टिचयूट्स के विद्यार्थियों, समाजिक जत्थेबंदीयों व प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मार्च में शामिल होकर मातृ भाषा दिवस संबंधी स्लोगनों व प्रभावशाली शब्दाबली से लोगों को आकर्षित किया। सहायक डायरैक्टर रवि दारा व पंजाबी लोक गायक दलविंदर दियालपुरी की दिशा निर्देषों अनुसार हमसफर युवक सेवाएं यूथ क्लब व लिटल फलावर माडल सीनि- यर सैकेंडरी स्कूल एन.एस.एस. युनिट के वोलंटीयर्स ने विशेष तौर पर भाग लिया। सहायक डायरैक्टर रवि दारा ने बताया कि मातृ भाषा का तालुकात अगर एक मां व पुत्र के रिश्ते से जोड़ा जाए तो हम समझ सकते है कि पंजाबी मातृ भाषा पंजाब का अटूट अंग है। दलविंदर दियालपुरी ने बताया कि जिस प्रकार हम अपने परिवार की इज्जत मान सम्मान को कायम रखने के लिए हर सम्भव कदम उठाने को तत्पर रहते हैं, ठीक उसी प्रकार पंजाब पंजाबी व मातृ भाषा की सेवा में भी हमें निरंतर योगदान देते रहना चाहिए। जिसे हमारी पंजाबी संस्कृती व विरासत को बढावा मिल सके। प्रि. मनजीत कौर, डायरैक्टर मनजीत सिंह व अमरजीत सिंह ने बताया कि पंजाबी मातृ भाषा से ही हमारी संस्कृती व सभ्याचार की पहचान है। जिसके बिना हमारा जीवन सब बेबुनियाद है।
हमसफर यूथ क्लब अध्यक्ष रोहित भाटिया ने पंजाब पंजाबी पंजाबियत की बढियाई करते हुए कहा कि पंजाब की धरती देश भर में शहीदों व शुरवीरों के नाम पर जानी जाती है।पंजाब की पंजाबी मातृ भाषा मोह प्यार एकता व सहानुभुति को दर्शाती है। जो सबको स्नेह भरा संदेश बांटती है। वहीं पंजाब की पंजाबीयत व सभ्याचार की तो किसी भी अन्य राज्य से तुलना नहीं की जा सकती। जिसका इतिहास अपने आप में किसी महानता से कम नहीं। करनैल संतोखपुरी व सतविंदर मदारा ने बताया कि हम किसी भी देश प्रांत में चले जाए जो महत्वत्ता पंजाब व पंजाब मातृ भाषा की हैं वे कहीं भी उपलब्ध नहीं। सी.एफ. मनदीप कौर संग साथीयों ने पंजाबी मातृ भाषा मार्च में शामिल होने के लिए सभी प्रबंधकों का विशेष तौर धन्यावाद किया। इस मौके हमसफर रैड रिबन क्लब के प्रोग्राम अधिकारी पूनम भाटिया, आर्टिस्ट विकास, चरणजीत, मनजीत राहुल, लवलीन, वरूण अशीष, धन्नजय, अर्जुन, मोहित, सौहंगनी व कुलतार भाटिया, रीया, जीया , कोमल, मीनाक्षी, प्रतीक्षा, अंकीता, सिरजना, अंक्षिका, रितिका, अमरीता आदि मौजूद रहे।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment