Thursday, February 5, 2026
रविदासिया समाज व सतगुरु रविदास महाराज नाम लेवा संगत में शौक की लहर।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : रविदासिया समाज व सतगुरु रविदास महाराज नाम लेवा संगत में शौक की लहर छा गई जब डेरा सचखंड बल्ला के परम सेवक स्वर्ण दास बंगर जो बीते दिनों अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर सतगुरु रविदास महाराज जी के चरणों में विलीन हो गए।
स्वर्ण दास बंगर जी जो कि सतगुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाने के लिए इंग्लैंड से रविदास जन्मस्थान मंदिर सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी (उ.प्र.) आए हुए थे। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्वर्ण दास जी द्वारा श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी (उ.प्र.) मंदिर के लिए भूमि अधिग्रहण करने और औषधालय (डिस्पेंसरी) का निर्माण करने हेतु अपनी स्वर्गीय बीबी रेशम कौर बंगर और अपने बड़ों की स्मृति में स्वर्ण दास बंगर और उनके परिवार की ओर से दो करोड़ रुपये की सेवाएं प्रदान की गईं थीं।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment