महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना में डूबे बांठिया: देश -प्रदेश में अमन-खुशहाली की प्रार्थना - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना में डूबे बांठिया: देश -प्रदेश में अमन-खुशहाली की प्रार्थना

    बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जैन शिव भक्त मंडल के सदस्यों संग महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के प्राचीन शिव मंदिरों में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश -प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।
    रविवार को बांठिया ने सबसे पहले होटलू स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर बिल्व पत्र, आक, धतूरा व पुष्प अर्पित कर पूजा की और जनक चैतन्य पूरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिवाना उपखंड के छप्पन की पहाड़ियों में बसे हल्देश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर महंत गणेशानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वे आगे आपेश्वर महादेव (रामसीन), पांडेश्वर महादेव (रायथल), पिपलेश्वर महादेव व मोकलसर मठ भी पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन कर भक्तों संग शुभकामनाएं साझा कीं।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, जैन शिव भक्त मंडल के अशोक चौपड़ा, दिनेश गोलेच्छा, गौतमचंद माइक्रो, अनिल कुमार, संजय चौपड़ा, शांतिलाल लुंकड़ सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment