अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन
Posts

जिला चंबा का सराहन मंडल का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न



 चंबा 8 फरवरी को मंडल सराहन का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू नाग मंदिर के चेला नंद लाल जी की रही, कार्यक्रम के मुख्यवक्ता आरएसएस के विभाग सेवा प्रमुख राम प्रकाश जी रहे जिन्होंने आरएसएस द्वारा हिंदू समाज में किस प्रकार से पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है इसको प्रमुखता से पालन करने बारे समाज का जनजागरण किया....


पंच परिवर्तन

🔹 सामाजिक समरसता:

मुख्यवक्ता ने समाज को जाति-पाति और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की प्रगति और मजबूती का मूल आधार है।”


🔹 परिवार व्यवस्था का महत्व:

उन्होंने परिवार को समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक है। मजबूत परिवार ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है।


🔹 पर्यावरण संरक्षण:

वक्ता ने देवभूमि हिमाचल की प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया। उन्होंने स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।


🔹 हिंदू समाज की एकजुटता:

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार जी रहे जो पेशे से व्यवसायी हैँ। इन्होंने उन्होंने युवाओं को नशे के दूर रहेने का संकल्प करवाया। इस कार्यक्रम के युवावक्ता अभाविप के प्रांत मंत्री भवानी ठाकुर जी के राष्ट्र निर्माण में युवाओं की क्या भूमिका है इस बारे अपना वक्तव्य रखा। इस मौके पर सभी के लिये भोजन की भी व्यवस्था की गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत में नाग मंदिर भाला में हवन किया गया । उसके बाद दीप प्रज्दवलित कर कारक्रम की शुरुआत हुई और फिर टॉपी और पटके से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया । इस मौके पर स्वंयोवकों के साथ साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु, पूक्व बीडीसी सदस्य सुरेश ठाकुर समेत भवानी ठाकुर, अशोक राठौर ,अनिल, हेम राज, सौरव इत्यादि युवाओं संग काफी संख्या में स्थानीय महिलायें युवा एवं बुजुर्गों ने उपस्थिति दर्ज करवाई ।

Post a Comment