अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

तराला बीट के जंगल में अवैध वन कटान,गार्ड व आरओ पर लापरवाही के आरोप।

वनमाफिया,देवदारकटान,हरा_पेड़_कटा,वनसंरक्षण,पर्यावरणअपराध,हिमाचलप्रदेश,कुल्लू,आनी,तराला_बीट,बुछैर,हिमाचल_न्यूज़,ABD_News,AkhandaBharatDarp,

 


4 फ़रवरी,आनी

डी०पी० रावत

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू उप मण्डल व तहसील आनी के बुछैर क्षेत्र में अवैध हरे पेड़ कटान का मामला उजागर हुआ है।

ABD न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय वासी पूरन चन्द ने 31 जनवरी 2026 को GPS कैमरा से शूट कर एक वीडियो ज़ारी कर वन विभाग के कर्मचारियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अभी पिछ्ले सोलह दिनों में दो देवदार के हरे पेड़ कूट जंगल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लढागी परिसर के साथ अवैध रूप से कटान का मामला उजागर हुआ है। उन्होंने वन रक्षक/गार्ड पर ग़ैर क़ानूनी तरीके से पेड़ (संभवतः टीडी ) ज़ारी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो के ज़रिए सरकार/प्रशासन/वन विभाग से इस मामले की  गहन जांच करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस बात की तहकीकात की जाए कि किसने,किसको,कब और किस उद्देश्य से पेड़ दिए गए हैं।

ग़ौरतलब है कि इसी विद्यालय के रात्रि चौकीदार को भी इसकी भनक नहीं लगी। विद्यालय सीसीटीवी कैमरों में से एक कैमरा बाहर कि तरफ़ लगा था। उसमें आरोपी के कैद होने की संभावना थी।

इस मामले में उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने राकेश ने ABD न्यूज़ को मोबाइल बातचीत में बताया कि गत बरसात से विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे ख़राब हुए थे,प्रदेश शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार सभी कैमरों को ठीक कर परिसर के अंदर पुनः स्थापित किया गया है। इसलिए आरोपी के फुटेज मौजूद नहीं हो पाएगी। चौकीदार से इस बारे में कल तक बातचीत कि जाएगी।

Post a Comment