अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) :
* हमसफर यूथ क्लब, रैड रीबन यूथ क्लब व माई भारत जालंधर द्वारा की गई शिरकत।
दयान्नंद आर्युवेदिक कॉलेज के प्रिंसीपल प्रो. डॉ. चंदर शेखर शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार हमसफर यूथ क्लब, हमसफर रैड रीबन यूथ क्लब व माई भारत जालंधर के सहयोग से काॅलेज में कैंसर जागरूकता अभियान के दौरान पेटिंग व स्लोगन प्रतियोगिताएं में कालेज के 135 के करीब विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया।
कालेज प्रिं. डॉ. शेखर द्वारा बताया गया कि कैंसर दिवस को समर्पित व कैंसर की जागरूकता हेतु कालेज के आगंन में करवाए गए हमसफर यूथ क्लब व हमसफर रैड रीबन यूथ क्लब की ओर से पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में अंकुर, वाणी, मोहित नितिका यशिका तनवीर आर्यन सिमरन रूहानी, दुति, गरूप कैटेगरी में हिमानी, मानसी, प्रेरणा, प्रणव, सुगंधी, एकल, अनमोल, प्रीत कौर व राची जोरा ने पहला स्थान (गरूप), नीधि ने दूसरा स्थान व एकमदीप सिंह, सुकृति दत्ता, नंदिनी कौशल, अमनदीप कौर, ममता, निशा आर्य, काजल, तेजबीर कौर, पल्लवी, गायत्री पाठक, नंदिनी, प्रेक्षा जैन, निकिता जगोटा, आशिमा बल्होत्रा, अंशिका गुप्ता आदि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डाॅ. चंदर शेखर ने बताया कालेज के विद्यार्थियों के हित के लिए क्लब के द्वारा जो सेवांए प्रदान करवाई गई, ये एक सहारनीय कदम रहा। जो कि आने वाले समय में भी काॅलेज में क्लब के सहयोग से निरंतर सेवाएं ली जाएगी। हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया व पूनम ने बताया कि इस वर्ष दयानंद काॅलेज के प्रिं. डाॅ. चंदर शेखर शर्मा की अगुवाई में कालेज में कैंसर हेतु प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य क्लब व कालेज द्वारा विद्यार्थियों को कैंसर प्रति लक्ष्णों हेतु जागरूक करना व समाज के लोगों को इसकी जानकारी प्रदान करवाना रहा।
माई भारत जालंधर से कुलविंदर कुमार व गौरव कुमार ने बताया कि कैंसर का बचाव केवल परहेज व जागरूकता है जिसके सहारे हम इस भयानक बिमारी से पर्दा कर सकते हैं। इस मौके कालेज प्रिंसीपल प्रो. डॉ. चंद्र शेखर शर्मा, डॉ. प्रवीण, डॉ. निशु रैना, डॉ. विभु खन्ना, रोहित व पूनम भाटिया, कुलविंदर कुमार व गौरव कुमार अन्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे।