Wednesday, February 25, 2026
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
रामपुर में ABVP की दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल, छात्र संघ चुनाव बहाली समेत कई मांगें उठाईं।
रामपुर में ABVP की दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल, छात्र संघ चुनाव बहाली समेत कई मांगें उठाईं।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ :
* सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे न करने का आरोप, फुटपाथ निर्माण की भी मांग।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रामपुर इकाई द्वारा विभिन्न प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। परिषद ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश सरकार और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
परिषद की प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनाव की बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाना, प्रदेश के निजी
विश्वविद्यालयों में कथित शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा पुराने स्कूलों के विलय व बंद करने के निर्णय को वापस लेना शामिल है।
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को स्थायी रोजगार देने के वादे किए थे, लेकिन वर्तमान में अस्थायी पदों के माध्यम से युवाओं को सीमित मानदेय पर नियुक्त किया जा रहा है। परिषद ने इसे युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ बताया।
इसके अलावा एबीवीपी ने रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार तक फुटपाथ/पगडंडी निर्माण की मांग भी दोहराई। परिषद का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment